Sunday, June 21, 2026
Homeबीकानेरअंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर पहल : अब “परिवार सेवा” नहीं, “स्‍त्री क्‍लीनिक”...

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर पहल : अब “परिवार सेवा” नहीं, “स्‍त्री क्‍लीनिक” कहिए…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रानीबाजार स्थित परिवार सेवा क्‍लीनिक का नाम अब स्‍त्री क्‍लीनिक के रूप में परिवर्तित हो गया है। इसकी घोषणा आज अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई।

Suparna Mehta
Suparna Mehta
Suparna Mehta
Suparna Mehta

क्‍लीनिक की संचालिका सुपर्णा मेहता ने क्‍लीनिक का परिचय देते हुए बताया कि परिवार सेवा संस्‍था एक राष्‍ट्रीय स्‍तर की गैर सरकारी संस्‍था है, जो 1978 से प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में काम कर रही है। संस्‍था पिछले 42 वर्षों से प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य एवं यौन स्‍वास्‍थ्‍य, मां और शिशु स्‍वास्‍थ्‍य, परिवार नियोजन, शिक्षण और प्रशिक्षण कर क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं।

उन्‍होंने संस्‍था के उददेश्‍य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “अपनों जैसी देखभाल” के साथ हमारी संस्‍था स्‍वास्‍थ्‍य, जनसंख्‍या और विकास से संबंधित चुनौतियों को महिलाओं, पुरुषों, किशोर-किशोरी और बच्‍चों के साथ उच्‍च गुणवतायुक्‍त सेवाएं देते हुए जीवन स्‍तर में बढोतरी कर रही है।

उन्‍होंने बताया कि हमारी संस्‍था भारत के 11 राज्‍यों में 31 स्‍त्री क्‍लीनिक के माध्‍यम से ऐसी प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रही है जो कि आम आदमी की पहुंच से दूर न हो।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!