Hometrendingराजस्‍थान में महंगाई रैली ने अटका दी कोरोना की नई गाइडलाइन!

राजस्‍थान में महंगाई रैली ने अटका दी कोरोना की नई गाइडलाइन!

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते छूट का दायरा कम करने और पाबंदियां बढ़ाने को लेकर गृह विभाग की ओर से तैयार की गई नई गाइडलाइन अभी जारी नहीं हो सकी है। चर्चा आम है कि 12 दिसम्‍बर को राजधानी जयपुर में कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी महंगाई रैली आयोजित हो रही है। संभवत: इसके बाद ही कोरोना की नई गाइडलाइन जारी हो सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए गए गृह विभाग की ओर से तैयार की गई नई गाइड लाइन लाइन 30 नवंबर को जारी होने की संभावना थी। लेकिन, प्रस्‍तावित रैली के कारण कोरोना की नई गाइडलाइन को भी रोक दिया गया।

इस बीच, आम लोगों में इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि आखिरकार सरकार की ओर से गाइडलाइन क्यों नहीं जारी की गई? जबकि, प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी लगातार समीक्षा बैठकें लेकर कोरोना रोकथाम के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डर इस बात का है कि जयपुर में होने वाली रैली के बाद कहीं कोरोना का विस्फोट न हो जाए?

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular