Hometrendingभारत-न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट : ... तो मयंक, शॉ और शुभ पर पड़ेंगे भारी...

भारत-न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट : … तो मयंक, शॉ और शुभ पर पड़ेंगे भारी हनुमा विहारी

AdAdAdAdAdAdAd

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन छठे नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए उतरे हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया में ओपनिंग की दावेदारी पेश कर दी है। उक्‍त पारी के बाद हनुमा ने शुक्रवार को कहा कि टीम प्रबंधन अगर उनसे कहता है तो वह पारी की शुरुआत करने को तैयार हैं।

आपको बता दें कि टीम इंडिया प्रबंधन आगामी टेस्‍ट मैचों के लिए ओपनिंग प्‍लेयर तय करने को लेकर बेहद चिंतित है, क्‍योंकि अभ्यास मैच में ओपनिंग के दावेदार मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए थे। ऐसे में अब तीनों सलामी बल्लेबाजों पर सवाल उठने लगे हैं।

इस बीच, हनुमा विहारी ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। मुझे अभी कुछ बताया नहीं गया है। मैने पहले भी कहा है कि टीम की जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं।

कांग्रेस की महिला नेता को मिली जान से मारने की धमकी, भाजपा महिला नेता ने…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular