Hometrendingएसपी मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों में पीजी की 18 सीटों में...

एसपी मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों में पीजी की 18 सीटों में हुई वृद्धि

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की टीम की ओर से बीते दिनों एस.पी. मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण किया गया। प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि एनएमसी टीम की ओर से 3 फरवरी को किए गये निरीक्षण के बाद एमसीएच न्यूरो सर्जरी में नवीन पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने के लिए 4 सीटें स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार एमडी जनरल मेडिसिन में 10 सीटों तथा चर्म रोग में एमडी की 4 सीटों पर अभिवृद्धी की मान्यता प्रदान की गई है।

अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि एनएमसी टीम ने एसपी मेडिकल कॉलेज में राजस्थान सरकार द्वारा प्रदत्त इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरण एवं मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए नविन पाठ्यक्रम करने एवं सीटों में अभिवृद्धी की गयी है। इससे निश्चित रूप से मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होगी। न्‍यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश सोढ़ी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एमसीएच न्‍यूरोसर्जरी का नया कोर्स शुरू होने से बीकानेर में नए आयाम स्थापित होंगे, विभाग के ऑपरेशन शीघ्र होंगे। न्‍यूरोसर्जन डॉ. कपिल पारीक ने भी सीटें क्रिएट होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular