Sunday, June 21, 2026
Hometrendingवारदात: नकदी व मोबाइल छीनने के आरोपी को किया गिरफ्तार...

वारदात: नकदी व मोबाइल छीनने के आरोपी को किया गिरफ्तार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

भरतपुर abhayindia.com जिले में गुरुवार की रात शहर के मुरबारा मोड मथुरा वाईपास पर एक व्यक्ति से मारपीट कर मोबइल व नकदी छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मुरबारा थाना सेवर निवासी सत्यवीर जाट से मारपीट कर एक लूटेरा  मोबाइल व नकदी छीनने के आरोप में पुलिस ने भौंट थाना उच्चैन हाल केशव नगर थाना अटलबंद निवासी देशराज पुत्र तुहीराम जाट व टांडा थाना सेवर हाल स्टेडियम नगर थाना सेवर निवासी नीरज पुत्र राजेन्द्र ब्राह्मण को गिरफ्तार किया है, साथ ही लूटे गए मोबाइल भी बरामद किया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी किया है जप्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि वारदात में शामिल देशराज जाट दुष्कर्म के मामले में हाल ही में जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आया है। बताया गया कि वारदात के बाद थानाधिकारी थाना सेवर अरूण कुमार चौधरी के साथ सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हैडकानिस्टेबल सत्यदेव, कानिस्टेबल बदन सिंह, संजय, महेंद्र सिंह व चालक सतीश सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सड़को पर राहगीरों को मारपीट का भय दिखा कर मोबाइल आदि लूट कर मोटरसाईकिल से फरार हो जाते थे। पूछताछ के बाद आरोपियों से कई राज खुल सकते है।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!