Thursday, May 14, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में शारीरिक जांच एवं निःशुल्क परामर्श शिविर का शुभारम्भ

बीकानेर में शारीरिक जांच एवं निःशुल्क परामर्श शिविर का शुभारम्भ

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com  महावीर इंटरनेशनल, बीकानेर के तत्वावधान में आज पांच दिवसीय विशाल सम्पूर्ण शारीरिक जांच एवं निःशुल्क परामर्श शिविर का शुभारम्भ होटल राज महल, रानी बाजार में वीरा कमलेश जैन ने फीता काट कर किया।

इस अवसर पर महावीर इन्टरनेशनल, बीकानेर केन्द्र के अध्यक्ष डॉ नरेश गोयल ने कहा कि एक्याप्रोब डायग्नोस्टिकस, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सम्पूर्ण शारीरिक जाँच एवं अनुभवी हेल्थ एक्सपर्ट निशुल्क परामर्श दिया जायेगा तथा एक ब्लड सेम्पल से सामान्य एवं विशेष जाँचें रियायत दर पर की जायेगी। इस अवसर पर डॉ एस सी मेहता, प्रभागध्यक्ष, अश्व अनुसंधान केंद्र, बीकानेर ने कहा कि सामान्यतया भाग दौड़ भारी जिंदगी में व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति उतना ध्यान नहीं दे पाता जितनी की आवश्यकता होती है।

…खूब याद आएगी पत्रकार केके पुरोहित की वो निष्‍पक्ष और निराली छवि

जबकि यह सर्वविदित है कि जल्दी पता चलने पर कई रोग जो बाद में असाध्य बन जाते हैं उनका भी कम खर्च में सम्पूर्ण इलाज संभव है। यही सोच कर इस शिविर का आयोजन किया गया। सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं एवं अपने आप को स्वस्थ रखें। इस अवसर पर समाज सेवी एवं उद्यमी सुरेश गोयल, वीर सुरेंद्र जैन, वीर माणक चंद सोनावत, वीर सत्यनारायण राठी, वीर पूर्ण चन्द राखेचा, वीर कल्याण राम सुथार, वीर संजय कोचर, वीर अशोक पारख, वीर किरण चंद मूंदड़ा एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!