Hometrendingकोटासर गौशाला में विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

कोटासर गौशाला में विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मकर सक्रांति के पावन अवसर पर कोटासर गांव के श्री करणी गौ सेवा समिति गौशाला में करवाए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। दशनाम आश्रम श्री कोलायत के महंत सत्यानंद गिरी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौशाला परिसर में दानदाताओं के सहयोग से बने टीन शैड, यज्ञशाला निर्माण, ट्यूबवेल निर्माण का लोकार्पण किया।

गौ शाला प्रबंधन समिति के अनुसार दुलचासर के भामाशाह रूघलाल, सुशील कुमार, पूनमचंद मूंधड़ा ने अपने माता-पिता के स्मृति में करीब 8 लाख रुपए की लागत से गौशाला में टयूबवैल का निर्माण करवाया है। इसी प्रकार गंगाशहर निवासी ओमप्रकाश जोशी नेअपने पिता भंवरलाल जोशी की पुण्य स्मृति में 3.51 लाख की लागत से गौमाता को छाया उपलब्ध करवाने के लिए टीन शैड का निर्माण करवाया है। इसी प्रकार गंगा शहर के ही मनीष पुत्र लक्ष्मी नारायण जोशी ने गौशाला में 20×20 फुट का भव्य यज्ञशाला का निर्माण करवाया है।

इसी प्रकार 25 गौ भक्तों ने करीब साढ़े छह लाख की लागत से गौशाला से सटे 12500 वर्ग फुट भूमि खरीद कर उस भूमि पर चार दिवारी व‌ गेट का निर्माण कर भूमि को गौशाला को समर्पित किया है। लोकार्पण समारोह में संत सत्यानंद गिरी महाराज ने सभी सभी भामाशाह परिवार को सम्मानित करते हुए कहा कि गौ माता के रक्षार्थ खर्च किया गया धन कभी व्यर्थ नही जाता है। इस मौके पर गौशाला परिसर में सामूहिक हवन व महाप्रसाद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पींपासरिया गांव निवासी पेमाराम गोदारा, रामेश्वर लाल गोदारा, भंवरलाल गोदारा, भोजास गौशाला से हनुमान सिंह राजपुरोहित, गंगाशहर से शिवकुमार बच्छ, शिव पंचारिया, रमेश चंद्र बोहरा, बजरंग लाल जोशी, दुलचासर से सत्यनारायण सुथार, दुर्गा राम महिया, देवीलाल छरंग, श्रीराम सोनी, रामरतन मूंधड़ा सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित हुए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular