Monday, June 22, 2026
Hometrendingनारी शक्ति वुमैन एम्पावर बीकानेर टीम एवं श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट...

नारी शक्ति वुमैन एम्पावर बीकानेर टीम एवं श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट के योग शिविर में महिलाओं ने…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नारी शक्ति वुमैन एम्पावर बीकानेर टीम एवं श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पवनपुरी स्थित संजय पार्क में तीन दिवसीय योग शिविर संचालित किया गया। शिविर में योग गुरु लक्ष्मण प्रजापत, डॉ. प्रीती गुप्ता ने योग व दीपक शर्मा ने पावर योग करवाया।

कार्यक्रम प्रभारी चाँदनी मेहता, अंकुर गुप्ता, उर्मिला ने अध्यक्ष मधु खत्री एवं सचिव मंजूषा के निर्देशन में महिलाओं को जागरूक किया व नियमित योग के महत्व के साथ योग को जीवन में अपनाने के  लिए जागरूक किया। साथ ही डॉ. प्रीति ने महिला रोगों में लाभप्रद योग व स्वास्थ्यवर्धक जानकारी दी। शैला गुप्ता, रेखा गुप्ता आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!