Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा में आज भी "अपनों" से घिरी सरकार, लोढ़ा ने कहा-खुला...

राजस्‍थान विधानसभा में आज भी “अपनों” से घिरी सरकार, लोढ़ा ने कहा-खुला खेल फर्रुखाबादी…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा में आज भी सरकार “अपनों” से ही घिरती हुई नजर आई। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के कामकाज पर भाजपा विधायकों के साथ सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा ने भी सवाल उठाए। लोढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना में बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए आपने प्रावधान कर दिया। इसमें जो खुला खेल फर्रुखाबादी चल रहा है, राजस्थान में सब लोगों को पता है। मुख्यमंत्री जनआवास योजना लाई गई थी ताकि गरीबों को घर मिले। जिस रूप में बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए आप थ्री सी का प्रावधान लेकर आए हैं, इसके गंभीर परिणाम होंगे। सरकार बदनाम होगी, मैं आपको आगाह कर देता हूं।

संयम लोढ़ा ने धारीवाल से कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान की जैसी दुर्गति हमारी आबूरोड नगरपालिका में हुई वैसी कहीं भी नहीं हुई। ईओ को हटाया, फिर लगाया और जिसे हटाया, वह कोर्ट से स्टे ले आया। यह नमूना है। लोढ़ा ने कहा कि ये अगले सीएम के मंत्री होगे, लेकिन हमारे यहां नगरपालिका में दो महीने से जेईएन का पद खाली चल रहा है। हमारे जैसे छोटे जिले पर भी कृपा रखें। इस तरह के आपके तुगलकी आदेशों से वहां की व्यवस्था तहस–नहस हो रही है।

2024 के चुनाव में भाजपा को मजबूत टक्‍कर दे सकती है कांग्रेस? चुनावी रणनीतिकार ने दी ये दलीलें…

होली की रंगत : बीकानेर सरीखी मस्ती ओर कहां, बोले उद्यमी शिवरतन अग्रवाल, पहुंचे भांग प्रेमियों के बीच, देखें वीडियो…

राजस्‍थान : 9 जिलों में लू का अलर्ट, तीन दिन रहेगा असर

राजस्‍थान : एक बार फिर लगेगा मंत्री दरबार, सप्‍ताह में तीन दिन समस्‍याएं सुनेंगे मंत्री…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular