Monday, June 22, 2026
Hometrendingमहिला सशक्तीकरण की दिशा में ‘हुनर बाजार’ जैसे आयोजन जरूरी - मंत्री...

महिला सशक्तीकरण की दिशा में ‘हुनर बाजार’ जैसे आयोजन जरूरी – मंत्री डाॅ. कल्ला

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि हुनर बाजार जैसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा महिला सशक्तीकरण दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। डाॅ. कल्ला शनिवार को रविन्द्र रंगमंच में इंडिया आर्ट मिशन, लहरिया तथा शांति मैत्री मिशन संस्थान द्वारा लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपना विशिष्ट पहचान बनाई है। खेल, विज्ञान, राजनीति, शोध जैसे क्षेत्रों में महिलाएं, पुरूषों के बराबर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की कृत संकल्प है और इस दिशा में अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डाॅ. कल्ला ने तीनों संस्थाओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि इससे महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे। उनकी प्रतिभा में निखार आएगा तथा आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

शांति मैत्री मिशन संस्था की निदेशक अंकिता माथुर ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी हुनर बाजार के दौरान 40 स्टाॅल्स लगाई गई हैं। इनमें बाजरा के मूल्य संवर्धित उत्पादों, स्थानीय ऑर्टिजंस, कोस्मेटिक आइटम्स, अचार-पापड़, मोमबती बनाना तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की स्टाॅल्स हैं। इस दौरान लहरिया की तब्बसुम शमा, इंडिया आर्ट मिशन की ऋतु गौड़ मौजूद रही। आयोजन बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं बीकाजी के सहयोग से आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  सोमवार को
बीकानेर abhayindia.com युवा भारत संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हौसलों की उड़ान हुनर के साथ  कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च को 3:00 बजे किया जाएगा ।कार्यक्रम में आरएसटीपी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रही महिलाएं लड़कियां अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी साथ ही नृत्य एवं गायन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जाएगा ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजे पवन अग्रवाल साहब करेंगे संस्था की संचालिका इन्दू पाण्डे ने बताया कि  विशिष्ट महिलाओं का इस अवसर पर सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  यह कार्यक्रम युवा भारत संस्थान के परिसर महारानी भवन अंबेडकर कॉलोनी में आयोजित होगा।  कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुनीता गौड़ होंगी।
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!