Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में गहलोत-शेखावत के बीच बयानों के बाण जारी, नया आरोप लगाया-...

राजस्‍थान में गहलोत-शेखावत के बीच बयानों के बाण जारी, नया आरोप लगाया- साधु बनकर ज्ञान बांट रहे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जोधपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की राजनीति में इन दिनों बयानों के बाण तेज हो गए हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच हो रही बयानबाजी से सियासी पारा भी हाई होने लगा है। ताजा बयान केंद्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत का सामने आया है। उन्‍होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर जो लोग आज सवाल खड़े कर रहे हैं, वही लोग अतीत में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कुचलते रहे हैं। शेखावत ने कहा कि जो लोग पहले पाप करते रहे, अब वही साधु बनकर ज्ञान बांट रहे हैं।

शेखावत ने यह बात रविवार को जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हार का अंदेशा था, इसलिए उन्होंने छात्रसंघ चुनाव को टालने के लिए जानबूझकर नैरेटिव गढ़ा। अब वही लोग संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई दे रहे हैं, जबकि जब सत्ता में थे तो इनकी उन्हें बिल्कुल भी परवाह नहीं थी।

शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक समय वही कांग्रेस 13 साल तक पंचायती राज चुनाव टालती रही, और जब जोधपुर नगर निगम के चुनाव समय पर नहीं हुए, तब उन्हें संविधान और सुप्रीम कोर्ट का आदेश याद नहीं आया। शेखावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे कांग्रेस की ओर से फैलाए जा रहे झूठे प्रचार और भ्रम का मुकाबला तथ्यों और तर्कों के साथ करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी जानकारी के साथ हर चौराहे, मंच और सोशल मीडिया पर कांग्रेस के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!