Hometrendingप्रतापगढ़ मामले में पीड़िता से मिले मुख्यमंत्री, अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक...

प्रतापगढ़ मामले में पीड़िता से मिले मुख्यमंत्री, अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रतापगढ़ के धरियावद पहुंचकर वहां हुए दुर्व्यवहार के मामले में पीड़ित महिला एवं उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं तथा इनमें लिप्त अपराधियों का कोई स्थान नहीं है। ऐसी दुखद तथा अमानवीय घटनाओं की एक स्वर में निंदा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

इस दौरान गहलोत ने पीड़ित महिला को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रतापगढ़ घटना में पीहर और ससुराल के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों का कृत्य घोर निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि घटना के संज्ञान में आते ही एडीजी क्राइम को मौके पर जाकर इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे तथा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular