Hometrendingमुक्‍ताप्रसाद थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-पत्‍थर,...

मुक्‍ताप्रसाद थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-पत्‍थर, फायर भी हुए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मुक्‍ताप्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्‍ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच पथराव हुआ लाठी-डंडे भी चले। इस दौरान फायरिंग की सूचना भी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

सीओ सिटी श्रवणदास ने बताया कि रामपुरा में जमीन को लेकर विवाद हुआ है। मौके पर मौजूद एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडे चले तथा फायरिंग होने की भी सूचना है, जिसकी तस्‍दीक कराई जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकडने में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक पक्ष की ओर से परिवाद दिया गया है जिस पर कार्यवाही की जा रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular