Hometrendingबीकानेर में प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों ने सुने आमजन के अभाव-अभियोग,...

बीकानेर में प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों ने सुने आमजन के अभाव-अभियोग, समस्याओं को लेकर …

बीकानेर abhayindia.com शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला और उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी का शनिवार को सर्किट हाउस में अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने प्रबोधक के वरिष्ठ प्रबोधक पद पर पदोन्नति के लिए पांच हजार पद स्वीकृत करने, वरिष्ठ प्रबोधक को उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान बनाने और प्रबोधक का मान बढाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों की बड़ी माला पहनाई और स्मृति चिन्ह भेंट किये।

शिक्षा मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री डोटासरा से मिलने सुबह सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में आमजन अपने परिवाद लेकर पहुंचे थे। शिक्षा मंत्री ने सभी के अभाव-अभियोग सुने और समस्याओं का समाधान करवाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला और उच्च शिक्षा मंत्री भाटी को भी आमजन ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बीकानेर के सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने अन्य विभागों में सेवा दिलवाने और एक लाख संविदा कार्मिकों में समायोजित करवाने के लिए ज्ञापन दिया।

नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग के सभी सहायक अभियन्ताओं के कार्य क्षेत्रों में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं सौभाग्य योजना में अविद्युतिकृत रहे घरों, ढाणियों के लिए नई घरेलू विद्युतिकृत योजना बनाकर इन्हें विद्युतिकृत करवाने के लिए ज्ञापन दिया। इसके अलावा नर्सिंग कार्मिकों, बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने भी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्रियों को ज्ञापन दिए। इस दौरान ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के डेल्टा वेरिएंट आने के बाद अधिक सतर्कता से काम किया जाए।

प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि डेल्टा प्लस के प्रति राज्य सरकार सतर्क है और गम्भीरतापूर्वक कार्य कर रही है। किसी को कोई परेशानी ना हो, इस पर नजर रखी जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काम की प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी तारीफ की है। डेल्टा प्लस वेरियँट का पहला पॉजिटिव सामने आने के बाद हमें और अधिक सचेत रहने की जरूरत है। कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन की पालना करना बेहद जरूरी और हम सभी को जागरूक रखना चाहिए।

इस दौरान पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर लाल डूडी, मनोज चौधरी, यूआईटी के पूर्व चैयरमैन मकसूद अहमद, यशपाल गहलोत, महेन्द्र गहलोत, सुनीता गौड़, सुमित कोचर, जयदीप जावा, लक्ष्मण कड़वासरा, बिशन सिंह भाटी, सुषमा बारूपाल, अंजना खत्री, शशि कला राठौड़, सुषमा बारूपाल, गजेन्द्र सिंह सांखला, जिया उर रहमान आरीफ, रमेश कुमार अग्रवाल, सलीम सोढ़ा, शिवलाल गोदारा, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य ओम प्रकाश सेन, डाॅ.राजेन्द्र मूंड, गोरधन मीणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Preview YouTube video अभय इंडिया में मिलती है कंन्फर्म खबरें : रमेश कुमार अग्रवाल (कालू)

Preview YouTube video अभय इंडिया ने बेबाकी से बुलंद किए हैं जनता के मुद्दे : सुरेन्‍द्र सिंह शेखावत (भाजपा नेता)

Preview YouTube video अभय इंडिया ने चौथे स्‍तंभ का आदर्श उदाहरण किया पेश : जय सिंह यादव

Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अभय इंडिया को हार्दिक बधाई : गौरव चौधरी

Preview YouTube video कोरोना संकटकाल में अभय इंडिया ने दी सटीक खबरें : ओमप्रकाश जोशी

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular