Hometrendingबीकानेर में महापौर और आयुक्‍त के बीच खींचतान तेज, आयुक्‍त के खिलाफ...

बीकानेर में महापौर और आयुक्‍त के बीच खींचतान तेज, आयुक्‍त के खिलाफ लगे होर्डिंग्‍स…

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित और आयुक्‍त गोपाल राम बिरदा के बीच चल रही खींचतान अब और तेज होती नजर आ रही है। एक ओर जहां महापौर ने आज सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर निगम में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला के हस्‍तक्षेप का खुलासा करने जा रही है वहीं, दूसरी ओर आयुक्‍त गोपाल राम बिरदा के खिलाफ होर्डिंग्‍स के जरिये भी हमला बोला गया है।

बीकानेर के रानीबाजार पुलिये पर लगाए गए एक होर्डिंग्‍स में आयुक्‍त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। होर्डिंग्‍स पर इन मसलों को लेकर आयुक्‍त को घेरा गया हैं। यहां देखें आरोपों की सूची…

– बीकानेर शहर की व्यवस्थाएं बिगाड़ रहे हैं।

– सीवरेज सफाई व्यवस्था ठप्प

– आवारा पशु पकड़ने का कार्य ठप्प

– ट्रेक्टर से कचरा उठाने की व्यवस्था ठप्प

– आवारा श्वान (कुत्तों को पकड़ना एवं नसबंदी बंद

– 1 साल बाद भी जनता को पट्टा नहीं

– अतिक्रमण के नाम पर जनता को किया जा रहा परेशान

– मुख्य मार्ग और रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था ठप्प

– भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर

–र विवार को शहर से कचरा नहीं उठाने का बेतुका आदेश

– हर रविवार शहरवासी कचरे के ढेर देखने के लिए मजबूर

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular