Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर में व्‍यापारी से ठगी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी...

बीकानेर में व्‍यापारी से ठगी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 36 लाख में से 26…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में एक वूलन व्‍यापारी कमल किशोर कोठारी के साथ बिजली बिल बकाया होने के नाम पर हुई 36 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस की साइबर क्राइम रेस्पांस सेल को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने व्‍यापारी के खाते से ठगे गए 36 लाख से 26 लाख रुपए होल्‍ड करवा दिए है। आपको बता दें कि गत 24 अक्टूबर को बिजली बिल बकाया होने और खाते को अपडेट करवाने के नाम पर ठगों ने 36 लाख 60 हजार 985 रुपए ठगे थे।

कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज इस मामले में साइबर सेल के उपनिरीक्षक देवेंद्र सोनी की टीम ने बैंक ट्रांजेक्शंस व यूपीआई ट्रांजेक्शंस को ट्रेस कर कोटा सिटी पुलिस की मदद से उक्त राशि होल्ड करवाई है। टीम में कांस्टेबल सीताराम व कोटा सिटी के नयापुरा थाने के दिनेश की भूमिका अहम रही है।

बिजली बिल बकाया होने के नाम पर बीकानेर के वूलन व्‍यापारी से बड़ा फ्रॉड, खाते से निकाल लिए 36 लाख रुपये से ज्‍यादा…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!