Hometrendingबीकानेर में शिक्षिकाओं ने मंत्री डॉ. कल्‍ला को राखी बांधकर मांगी पुरानी...

बीकानेर में शिक्षिकाओं ने मंत्री डॉ. कल्‍ला को राखी बांधकर मांगी पुरानी पेंशन स्‍कीम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान स्वैच्छया ग्रामीण शिक्षा सेवा नियम 2010 ब के अन्तर्गत सरकारी सहायता प्राप्त (अनुदानित) विद्यालयों और महाविद्यालयों से सरकारी सेवा में समायोजित शिक्षक और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्‍कीम का लाभ देने की मांग को लेकर शिक्षिकाएं आज बीकानेर में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला से मिलीं। उन्‍होंने मंत्री डॉ. कल्‍ला की कलई पर राखी बांधकर पुरानी पेंशन स्‍कीम को लागू करने का उपहार मांगा। बीकानेर में राजस्थान वेलफेयर सोसायटी की सदस्य इन्दु खत्री के नेतृत्व में मंत्री डॉ. कल्‍ला से मिली शिक्षिकाओं में राजश्री सुथार, इंदुलिका, कलावती, दुर्गेश सकसेना, सरोज जैन, पुष्‍पा पारीक शामिल थी। शिक्षिकाओं ने बताया कि इस दौरान मंत्री डॉ. कल्‍ला ने उन्‍हें इस मामले में सकारात्‍मक कार्रवाई का आश्‍वासन दिया।

पेंशन की टेंशन : समायोजित कर्मियों ने पुनर्विचार याचिका को वापस लेने की मांग उठाई

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान शिक्षक एवं कर्मचारी संघ समायोजित ने राज्‍य सरकार से पुरानी पेंशन का लाभ देने के मामले में उच्‍च न्यायालय के निर्णय के खिलाफ पुनर्विचार याचिका को वापस लेने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष बिहारी लाल मिश्रा ने बताया कि राजस्थान स्वैच्छया ग्रामीण शिक्षा सेवा नियम 2010 ब के अन्तर्गत सरकारी सहायता प्राप्त (अनुदानित) विद्यालयों और महाविद्यालयों से सरकारी सेवा में समायोजित शिक्षक और कर्मचारियों के हित में उच्‍च न्‍यायालय ने पुरानी पेंशन का लाभ देने का निर्णय दिया था। इस पर सरकार ने पुनर्विचार याचिका लगाई, जिसके कारण कार्मिकों की पुरानी पेंशन प्रक्रिया लंबित है। सरकार के इस निर्णय से शिक्षक एवं कर्मचारी आहत हैं। मिश्रा ने बताया कि जिस तरह से सरकार ने वर्ष 2016 की तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के हित में उच्‍च न्यायालय में सरकार की तरफ से दायर याचिका को वापिस लिया है उसी तर्ज पर सरकार समायोजित कार्मिकों के हित में उच्‍च न्यायालय में दायर पुनर्विचार याचिका को वापिस लें, जिससे समायोजित कार्मिकों की पुरानी पेंशन का रास्ता खुल सके।

राजस्‍थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कसा तंज- बिजली मंत्री का नाम लेते ही आता है करंट…

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार के राज में किसान, युवा ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी त्रस्‍त है। कानून व्‍यवस्‍था के हाल बेहद खराब है। बिजली के दाम लगातार बढ रहे हैं। बिजली मंत्री का नाम लेते ही करंट आता है। कल्‍ला मतलब करंट। अरुण सिंह ने यह बात आज बीकानेर में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। बीकानेर भाजपा में गुटबाजी के सवाल को वे चतुराई से टाल गए। उन्‍होंने इतना जरूर कहा कि भाजपा में एक ही गुट है और वह है भाजपा का गुट। जबकि, कांग्रेस में दो गुट है। राजस्‍थान में मंत्रिमंडल विस्‍तार को लेकर कांग्रेस में चल रहे घमासान के सवाल पर सिंह ने कहा कि विस्‍तार को कोई न कोई बहाने टाला जा रहा है। लेकिन, जब भी विस्‍तार होगा तो सरकार में भूचाल आने वाला है। सचिन पायलट के भाजपा के संपर्क में होने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि वे किसके संपर्क में हैं मुझे पता नहीं है। हां, मेरे संपर्क में तो नहीं है।

बीकानेर के श्यामसुंदर 23 को जाएंगे टोक्यो, पदक की प्रबल संभावना…

बीकानेर Abhayindia.com टोक्यो में आयोजित पैरा ओलंपिक के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम 23 अगस्त को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से रवाना होगी। भारतीय तीरंदाजी के स्टार तीरंदाज बीकानेर के श्यामसुंदर स्वामी भी टीम में होंगे। श्याम सुंदर के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि भारतीय तीरंदाजों की प्रबल संभावना है। टोक्यो पैरा ओलंपिक में पदक प्राप्त करने की श्यामसुंदर स्वामी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उम्मीद है कि वह देश के लिए पदक जीतने में कामयाब होंगे। जोशी ने बताया कि 27 अगस्त से टोक्यो में तीरंदाजी के मैच प्रारंभ होंगे। पहले रैंकिंग राउंड और उसके बाद में मिक्स टीम इवेंट खेले जाएंगे। 27 अगस्त से 5 सितम्‍बर तक आयोजित होने वाले तीरंदाजी मुकाबलों में भारत के 5 सदस्य शामिल होंगे। राजस्थान की तरफ से एकमात्र श्याम सुंदर पैरा ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजी की टीम की तरफ से हिस्सा ले रहे हैं। श्याम सुंदर के अलावा कंपाउंड में जम्मू कश्मीर के राकेश कुमार व उत्तर प्रदेश की ज्योति कुमारी, रिकर्व स्पर्धा में हरियाणा के हरविंदर सिंह व उत्तर प्रदेश के विवेक चिकारा शामिल होंगे। इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत को पदक दिलाने वाले श्याम सुंदर के टोक्यो पैरा ओलंपिक में चयन होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनको ट्वीट करके बधाई दी। राजस्थान तीरंदाजी संघ के आजीवन अध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने श्यामसुंदर को शुभकामनाएं दी।

भाजपा के एक और नेता बोले- कांग्रेस सरकार जाने वाली है…

जयपुर Abhayindia.com केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है और इस सुनामी में अशोक गहलोत सरकार जाने वाली है। अजमेर के किशनगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र यादव ने यह बात कही। इससे पहले राज्‍यसभा सांसद और राजस्‍थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने भी कल यही बात कही थी। अब केन्‍द्रीय मंत्री यादव ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में टीम राजस्थान का जोश बता रहा है कि राजस्थान में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है। इस परिवर्तन की सुनामी में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार जाने वाली है, राजस्थान में कमल खिलने वाला है। मंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है, बहन- बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। बीते ढाई साल से राज्य के किसान संपूर्ण कर्ज माफी का वादा पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। युवा भर्तियां नहीं होने से परेशान हैं। यादव और सतीश पूनियां ने जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की और दूसरे दिन जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की।

राजस्‍थान में बेरोजगार खोलेंगे सरकार के खिलाफ मोर्चा, 10 को करेंगे विधानसभा घेराव

राजस्‍थान में पेट्रोल-डीजल डीलर्स जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर…

भाजपा के एक और नेता बोले- कांग्रेस सरकार जाने वाली है…

बीकानेर में भी राजस्‍थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने दोहराई बात- …तो बखेड़ा हो जाएगा

बीकानेर : केदारनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की पूर्णाहुति, अतिथियों का हुआ सम्मान

कोरोना : शनिवार को इन केन्द्रों पर होगा टीकाकरण, देखें सूची…

रेलवे : ‘हम तो आप ही जैसे है, साधारण नागरिक, यात्री से बोले रेल मंत्री वैष्णव, ट्रेन में यात्रियों के साथ किया सफर, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular