Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में पति-पत्‍नी के बीच चाकूबाजी, पति की मौत, पत्‍नी व देवर...

बीकानेर में पति-पत्‍नी के बीच चाकूबाजी, पति की मौत, पत्‍नी व देवर घायल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र की कमला कॉलोनी में आज दंपती के बीच हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस दौरान पति की गला कटने से मौत हो गई जबकि पत्‍नी और बीच बचाव करने आए मृतक के भाई भी गंभीर रूप से घायल है। उनका पीबीएम अस्‍पताल में उपचार कराया जा रहा है।

अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि आज कमला कॉलोनी पुलिस थाना कोटगेट में सूचना मिली कि सन्नी पंवार उम्र 42 साल व ममता पंवार पति-पत्नी के बीच झगड़ा होकर चाकूबाजी हो गई जिसमें बीच बचाव के लिए आए जीतू पंवार जो कि मृतक का भाई था, जिससे उसकी भी चोटें आई है। इस संपूर्ण घटना में पति की चाक़ू से गला कटने से मृत्यु हो गई और पत्नी के और जीतू दोनों के चाक़ू से चोटें आई हैं। पति की लाश मोर्चेरी रूम में रखी गई है। पत्नी और जीतू का इलाज चल रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!