Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर में मंदिर की दीवार पर चला बुलडोजर, विरोध हुआ तो मौके...

बीकानेर में मंदिर की दीवार पर चला बुलडोजर, विरोध हुआ तो मौके से निकल पड़े आयुक्‍त, मंत्री-भतीजे पर आरोप…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अतिक्रमण तोड़ने के लिए बुलडोजर लगातार गरज रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्‍ते ने निगम कार्यालय से महज कुछ दूर स्थित एक मंदिर की दीवार पर बुलडोजर चलाया। इसके साथ मंदिर के पुजारी सहित क्षेत्र के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनमें कांग्रेस के कुछ पार्षद भी शामिल रहे। मौके की नजाकत भांपते हुए नगर निगम आयुक्‍त गोपाल राम बिरदा गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गए।

निगम की इस कार्रवाई का पार्षद महेंद्र बड़गूजर ने विरोध किया। विरोध दर्ज कराने वालों में कुछ कांग्रेस पार्षद भी शामिल रहे। पार्षद बड़गूजर ने मंत्री डॉ. कल्ला का नाम लेते हुए कहा कि आयुक्त कहते हैं कि बी.डी. कल्ला और उनके भतीजे महेंद्र कल्ला कहने पर ही काम करेंगे। इस बीच, आपको बता दें कि इस घटनाक्र के बाद कांग्रेस पार्षदों की बैठक भी रखी गई। इसमें सभी ने कांग्रेस पार्षद महेंद्र बड़गुजर के साथ दुर्व्यवहार और मंदिर की दीवारें तोड़ने का विरोध किया। बैठक में यह भी तय हुआ कि समूचे  मामले की जानकारी आला अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। बैठक में आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

आपको बता दें कि नगर निगम कार्यालय पिछले काफी समय से राजनीति का अखाड़ा बन कर रह गया है। निगम में न तो नियमित बैठकें हो रही हैं और न ही सरकारी अभियानों की क्रियान्विति हो रही है। इसका सीधा असर शहर के विकास और आमजन पर पड़ता नजर आ रहा है। पार्षद चाहे कांग्रेस के हो या भाजपा के, दोनों में फूट पड़ी है। आपसी समन्‍वय की कमी का ही यह सबूत है कि निगम में साधारण सभा में जन समस्‍याओं को लेकर दोनों पक्षों के बीच कभी व्‍यापक चर्चा ही नहीं हो रही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!