Homeबीकानेर23 करोड़ की लागत से हुआ शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार,...

23 करोड़ की लागत से हुआ शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार, बीकेईएसएल का दावा….

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शहर में बिजली आपूर्ति में व्यापक स्तर पर सुधार के लिए बीकेईएसएल ने करीब 23 करोड रुपए खर्च किए है।

इसी का परिणाम रहा है कि शहर में बिजली की औसत आपूर्ति की उपलब्धता 23 घंटे से अधिक पहुंच गई है। यही नहीं शहर में व्यक्तिगत शिकायतों के लिए बिजली आपूर्ति की बहाली का समय अब 63 मिनट हो गया है।

बीकेईएसएल के सीओओ शान्तनू भट्टाचार्य ने बताया कि शहर में बिजली की आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार के लिए 231 डिस्टीब्यूशन ट्रांसफार्मर डीटी में क्लीनिंग का काम शुरू किया गया है। इस पर कम्पनी ने करीब 14.27 करोड रुपए खर्च किए।

इस दौरान खुले तारों को हटाकर आर्मेड केबिल लगाने, नए खम्बा लगाने के साथ ढीले तारों को कसना व जोइंटिंग बॉक्स लगाने का काम किया गया। इसके अलावा डीटी क्लीनिंग वाले इलाके में अगर लोड बढा हुआ है तो वहां अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।

उपभोक्ताओं की कटी या खराब सर्विस केबिल भी बदली गई। बीकेईएसएल ने पिछले दिनों उपभोक्ताओं को अपनी कटी या खराब केबिल बदलने का मौका भी दिया था। सैकडों लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है। डीटी क्लीनिंग के बाद इन इलाकों को अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिलने लगी है।

इन क्षेत्रों को मिला लाभ

शहरी क्षेत्र में विश्नोई मोहल्ला, अंबेडकर कॉलोनी, चूना भट्टा, सुभाषपुरा, केला माता, भगवानपुरा, रानीसर पुलिया, राम लीला मैदान, माता वैष्णो नगर, जगदंबा मार्केट, सांसियों का मोहल्ला, फूलनाथ बगीची, मुस्तफा मस्जिद के पीछे व आसपास का क्षेत्र

लोहे के खम्बों से सुरक्षा

भट्टाचार्य ने बताया कि कम्पनी ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा, उचित विद्युत आपूर्ति व वोल्टेज को सुधारने के कार्यों पर 8.34 करोड़ रुपए खर्च किए। बीकेईएसएल ने बरसात के मौसम के दौरान नागरिकों और जानवरों को लोहे के खम्बों से आने वाले करंट से बचाने के लिए प्लास्टिक के पाइप लगाने का अभियान शुरू किया है, अब तक 665 लोहे के खम्बों को प्लास्टिक पाइप से कवर किया जा चुका है।

इन इलाकों में को मिला लाभ…

लक्ष्मीनाथ, गंगाशहर, माखनभोग, नथूसर, बडा बाजार, इंद्रा कॉलोनी, गिन्नानी, दाऊजी रोड, तेलीवाड़ा रोड, बरक गुवाड, सुथारो का मोहल्ला और अन्य क्षेत्र।

लगाए 30 नए ट्रांसफार्मर…

बीकेईएसएल ने उपभोक्ता की वोल्टेज सम्बंधी समस्याओं के समाधान करने के लिए शहर में अब तक 30 नए ट्रांसफार्मर की स्थापना की है। इसका घड़सीसर रोड, शिव बस्ती, तिलक नगर, आचार्यों का चौक, रानी बाजार, पवनपुरी, सुदर्शना नगर और आसपास का क्षेत्र के उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है।

कम वोल्टेज और उपभोक्ता की बिजली सम्बंधी शिकायतों को हल करने के लिए अब तक 150 जगह खराब कंडक्टर को बदला गया है। इसका दाऊजी रोड, मुरलीधर कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, घडसीसर, स्वामी मोहल्ला और अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लाभ हुआ है।

उन्होंने बताया कि रतन बिहारी पार्क, कोठी 131, मनबीर चौक, पालना रोड, दादाबर और आसपास के क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या को हल करने के लिए 33 व 11 केवी के 10 फीडरों की लंबाई कम करने का काम किया गया। इसी तरह उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति विश्वसनीयता के लिए बीकानेर में 10 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढाई।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular