Saturday, April 25, 2026
Hometrendingट्रक चालकों से हो रही अवैध रॉयल्टी वसूली! कलक्‍ट्रेट को ट्रकों से...

ट्रक चालकों से हो रही अवैध रॉयल्टी वसूली! कलक्‍ट्रेट को ट्रकों से घेरने की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कोलायत क्षेत्र में रॉयल्टी ठेकेदारों द्वारा बजरी सहित अन्य खनिज पदार्थो की निर्धारित दरों अनुसार रॉयल्टी वसूली नहीं करके मनमाने तरीके से दरें अवैध वसूली के विरुद्ध समुचित कार्यवाही करने की मांग की। जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इन बढाई हुई दरो के कारण हजारों ट्रक ऑपरेटर्स प्रभावित होकर बेरोजगार हो रहे हैं। पिछले 15-20 दिन से बजरी सहित अन्य खनिज पदार्थो की ट्रकों में भरवाई रुकी हुई है, जिसके कारण निर्माण कार्य भी बाधित हो रहे हैंl

इसके अलावा जामसर टोल के ठेकेदार द्वारा ट्रक वालों से निर्धारित दरो से अधिक अवैध वसूली की जा रही हैl रॉयल्टी ठेकेदार एवं जामसर टोल वसूली के ठेकेदारों द्वारा बढाई गई मनमानी दरों की वसूली को बंद करवाया जाये तथा सरकार द्वारा निर्धारित दरें वसूलने के लिए पाबन्द किया जाए ताकि ट्रक ऑपेरटर्स अपना जीवनयापन कर सकेl अगर समय रहते रॉयलटी ठेकेदार की हठधर्मिता के विरुद्ध प्रशासन कार्यवाही नहीं करेगा तो जिला कांग्रेस कमेटी सभी ट्रक ऑपरेटर्स को उनके ट्रकों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि बीकानेर जिले में बजरी, सिलिका सेंड, क्ले व ग्रेवल आदि खनिज कि रोयल्टी वसूली का ठेका अप्रेल 2024 से दो वर्ष के लिए मैसर्स देवदशरथ रोयल्टी फर्म को खनिज विभाग द्वारा जारी किया हुआ हैं। ठेकेदार ने बजरी व सिलिका सेंड को एक जैसा समानांतर खनिज बताकर सिलिका सेंड की रेट से राशि वसूलनी शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पूर्व कुछ खनिजों की रॉयल्टी राशि बढ़ाई थी, उन बढ़ी हुई दरों के बाद 15-20 दिन पहले 10 चक्का डम्पर के 6000 रुपये वसूली ट्रक वाले दे भी रहे थे, लेकिन बीकानेर जिले के रॉयल्टी ठेकेदार ने अभी हाल के 15-20 दिनों में 30 प्रतिशत दर बढ़ाकर बजरी हो या सिलिका सेंड हो सब खनिजों पर समानांतर वसूली शुरू कर दी है।

उन्‍होंने बताया कि प्रति 10 चक्का ट्रक की एकमुश्त 6000 रुपये जो पहले से वसूली जा रही थी। अब उसी 10 चक्का ट्रक की 7000 व 22 चक्का ट्रक की 13000 की जगह 17000 रुपये एक मुश्त रॉयल्टी वसूली कर रहे है। अब रॉयल्टी ठेकेदार द्वारा लगभग 30 प्रतिशत राशि बढ़ाकर वसूली शुरू की गई हैं। इस अवैध व अमानक रॉयल्टी वसूली से ट्रक ऑपरेटर व आम जनता पर सीधा असर हो रहा हैं। इस अवैध वसूली के कारण हजारों ट्रक पिछले 15-20 दिनों से खड़े हैं, भवन निर्माण कार्य रूके हुए हैं। इसलिए बढ़ाई गई रॉयल्टी राशि ठेकेदार से कम करवाई जाकर इस अवैध वसूली पर रोक लगाई जाये, ताकि ट्रक ऑपरेटर व मकान निर्माण करने वाले राहत पा सके। प्रतिनिधि मण्डल में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति बेनीवाल, रागोपाल बिश्नोई, हेतराम, हंसराज, रामप्रताप डूडी, राकेश, मुखराम, रुघाराम साथ रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!