Hometrendingआरपीएससी की इस भर्ती में वांछित योग्यता बिना किया है आवेदन तो...

आरपीएससी की इस भर्ती में वांछित योग्यता बिना किया है आवेदन तो होगी कार्यवाही

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) भर्ती-2024 के अन्तर्गत वांछित योग्यता न होने पर भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन विथड्रॉ करने का अवसर दिया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि 2 सितंबर 2024 को उक्त 8 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिनांक 11 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। आयोग द्वारा की गई रेण्डम/सेम्पल जांच में यह पाया गया कि कतिपय आवेदकों के पास अनिवार्य योग्यता नहीं होने के उपरांत भी उनके द्वारा आवेदन किया गया है।

आयोग द्वारा उक्त शैक्षणिक व वांछित योग्यता न होने पर भी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आगाह किया जाता है कि वे अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 6 जून 2025 तक विथड्रॉ कर लें अन्यथा उनके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 217 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन विथड्रॉ करने का लिंक 29 मई से 6 जून 2025 तक सक्रिय रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular