Friday, May 15, 2026
HometrendingIDBI बैंक ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को भेंट किए उपकरण

IDBI बैंक ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को भेंट किए उपकरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के शीतला गेट क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तेलीवाड़ा में विधायक जेठानन्द व्‍यास की प्रेरणा से IDBI बैंक की ओर से CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अंतर्गत इनवर्टर, माइक सेट एवं लोहे की अलमारी भेंट की गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि नरेश नारायण पुरोहित एवं महेश शर्मा, एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित, समाजसेवी सरजू नारायण पुरोहित एवं दुर्गाशंकर व्यास भाजपा नेता ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य जागृति पुरोहित ने की।

विद्यालय परिवार द्वारा IDBI बैंक के ब्रांच मैनेजर सुमित जैन, गुरुमन सिंह और राजेश शर्मा का सम्मान किया गया। छात्राओं ने बैंक प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह योगदान विद्यालय के शैक्षिक एवं प्रशासनिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!