24.6 C
Bikaner
Wednesday, May 31, 2023

आई.एस.सी. 12वीं बोर्ड की परीक्षा में बीकानेर की दोहित्री तनीषा जोशी ने ऑल इंडिया द्वितीय रैंक प्राप्त की

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

बीकानेर Abhayindia.com सिंथेसिस और सुशीला-केशव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित निःशुल्क कोचिंग संस्थान प्रज्ञानम् के प्रशासनिक निदेशक डूँगर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. के. डी. शर्मा की दोहित्री तनीषा जोशी ने आई.एस.सी. 12वीं बोर्ड परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक द्वितीय हासिल की है। तनीषा ने 600 में से 595 अंक अर्जित किये हैं। इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक तथा अंग्रेजी मनोविज्ञान एवं अर्थशास्त्र में प्रत्येक विषय में 99 अंक हासिल किये है। गणित में 98 अंक हासिल किये है।

Ad class= Ad class=

तनीषा ने 10वीं बोर्ड में भी ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की थी। तनीषा की माता जी डॉ दिप्ती शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर मैनेजमेंट में पीएचडी तक की शिक्षा बीकानेर से प्राप्त की है। तनीषा के पिता रोहित जोशी पुणे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। भविष्य में तनीषा अपने मामा आई.ए.एस. मनोज शर्मा (1991 बैच राजस्थान कैडर) का अनुसरण करते हुए सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करके आई.ए.एस. बनना चाहती है।

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=
Abhay India
Abhay Indiahttps://abhayindia.com
बीकानेर की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल। Contact us: [email protected] : 9829217604

Related Articles

Latest Articles