Hometrendingबीकानेर में एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 450 से...

बीकानेर में एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 450 से अधिक किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका

बीकानेर Abhayindia.com एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिला स्तर पर संचालित विशेष अभियान के तहत टीकाकरण की गति लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जिले भर में 450 से अधिक किशोरियां टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बीकानेर में कुल 67 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद  शैलजा पांडे की सघन मॉनिटरिंग के चलते सभी क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान जोर पकड़ रहा है।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक द्वारा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी के नेतृत्व में बेहतरीन प्रयास किए गए हैं। इस ब्लॉक में सर्वाधिक 109 किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण का सुरक्षा चक्र दिया गया। टीकाकरण के प्रति बढ़ता उत्साह इस अभियान की सफलता को दर्शा रहा है।

डॉ. गहलोत ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर यानी गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, स्तन कैंसर के बाद भारत में महिलाओं में सबसे अधिक होने वाला कैंसर है। एचपीवी टीका इस गंभीर बीमारी से शत-प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि 14 से 15 वर्ष 90 दिन की प्रत्येक लक्षित बालिका को इस टीके से कवर किया जा सके।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular