Friday, June 19, 2026
Hometrendingएचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी : अगले कुछ सप्‍ताह में पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी...

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी : अगले कुछ सप्‍ताह में पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी संभव

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को राज्य सरकार, HPCL Rajasthan Refinery Limited (एचआरआरएल) तथा Hindustan Petroleum Corporation Limited (एचपीसीएल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पचपदरा रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट-सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्यों एवं रिफाइनरी परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में मौजूद एचपीसीएल के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप तेजी से प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि 1 जून 2026 से कमीशनिंग गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएंगी तथा रिफाइनरी से विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी आगामी कुछ सप्ताहों में प्रारंभ होने की संभावना है।

समीक्षा के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि रिफाइनरी की अन्य प्रमुख इकाइयां – डीजल हाइड्रोटीटिंग यूनिट (डीएचडीटी), प्रोपलीन फ्लूड कैटेलिटिक क्रैकिंग यूनिट (पीएफसीसीयू), डिलेड कोकिंग यूनिट (डीसीयू) एवं मोटर स्पिरिट ब्लॉक (एमएस ब्लॉक) भी कमीशनिंग के उन्नत चरण में पहुंच चुकी हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि रिफाइनरी में उत्पादन शुरू होने से प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!