Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर के डागा चौक में मकान गिरा, घरेलू सामान को पहुंचा नुकसान

बीकानेर के डागा चौक में मकान गिरा, घरेलू सामान को पहुंचा नुकसान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के डागा चौक स्थित एक मकान आज सुबह अचानक गिर गया। गनीमत रही उस समय घर में कोई नहीं था। मकान का मालिक बुलाकीदास जोशी कुछ देर पहले ही किसी काम से घर के बाहर निकले थे। हालांकि, मकान गिरने से घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।

मकान मालिक बुलाकीदास जोशी ने बताया कि मेरे घर के पास ही एक मकान का निर्माण चल रहा है। मैंने उस मकान के मालिक और ठेकेदार को बोला था कि आप पहले पास की दीवार बना लो नहीं तो मेरे घर मे नुकसान हो जाएगा लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। आज सुबह मैं जब करीब 5 बजकर 20 मिनट पर उठा और जैसे ही घर से बाहर निकला कि अचानक पूरा मकान गिर गया। जोशी ने बताया कि वह भेलपूड़ी का ठेला लगाकर गुजर-बसर करता है। मकान के मलबे के नीचे घरेलू सामान टीवी, कूलर, भट्ठी, कड़ाई सहित अन्‍य सामान को नुकसान हो गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!