Hometrendingछात्रावास अधीक्षक ग्रेड-।। सीधी भर्ती परीक्षा-2024 में 75% से अधिक अभ्यर्थियों ने आजमाया...

छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-।। सीधी भर्ती परीक्षा-2024 में 75% से अधिक अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 28 जुलाई 2024 को छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-।। (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन हुआ। प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जयपुर शहर के 17 केन्द्रों पर हुआ। जिसमें कुल 4 हजार 122 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) सुमन पंवार ने बताया कि जयपुर शहर के केन्द्रों पर 75.72 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत एवं किस्मत को आजमाया। जयपुर में कुल पंजीकृत 4 हजार 122 अभ्यर्थियों में से 3 हजार 121 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। वहीं, 1 हजार 1 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिये प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular