बीकानेर Abhayindia.com केईएम रोड व्यापार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया का कोरोना कर्मवीर के रूप में अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें सम्मान स्वरूप आभार पत्र भेंट किया।
अध्यक्ष प्रेम खंडेलवाल ने बताया कि महामारी कोरोना के लॉकडाउन में कोटगेट थानाधिकारी ने मानवता दिखाते हुए जरूरतमंद लोगों तक सुबह शाम भोजन पहुंचाया। सेवा का यह जज्बा सैदव याद रहेगा।
इस मौके पर बीकानेर व्यापार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सोनूराज आसुदानी,सुशील अग्रवाल,जतिन यादव, विलियम शर्मा, महेंद्र मोदी आदि मौजूद रहे।
पुलिस सभी के साथ…
इस मौके पर थानाधिकारी धरम पूनिया ने कहा कोटगेट थाना पुलिस सभी के साथ है एवं इस संकट के इस दौर में आम जनता पुलिस का सहयोग करें, सभी दुकानदार, व्यापारी सरकारी एडवाइजरी का पालन करें।
















