Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingगृह मंत्री अमित शाह के 10 सितम्‍बर को राजस्‍थान आने की संभावना

गृह मंत्री अमित शाह के 10 सितम्‍बर को राजस्‍थान आने की संभावना

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com देश के गृह मंत्री अमित शाह के राजस्‍थान आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि शाह 10 सितम्‍बर को जोधपुर में आयोजित होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आ सकते हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। हालांकि, उनके कार्यक्रम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक के जरिए दलित समाज को साधने की कोशिश कर सकती है। जालौर में दलित छात्र की मौत के बाद भाजपा का कोई भी नेता या पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने जालौर नहीं गया। इसे लेकर दलित समाज में रोष है। इस घटना के बाद भाजपा को दलित समाज को साधने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!