Hometrendingहिस्‍ट्रीशीटर ने सरकारी जमीन पर 20 से ज्‍यादा भूखंडों पर जमाया कब्‍जा,...

हिस्‍ट्रीशीटर ने सरकारी जमीन पर 20 से ज्‍यादा भूखंडों पर जमाया कब्‍जा, पुलिस ने चलाया बुलडोजर

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com लूनकरणसर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी कालूनाथ पुत्र मोमन नाथ निवासी निवासी जोगिया बस्ती लूनकरनसर के अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध मारपीट, लूट, आर्म्‍स एक्ट के करीब एक दर्जन प्रकरण दर्ज है। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा एवं आईजी ओमप्रकाश व एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक विशाल जागिड के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान पर बनवारीलाल मीणा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं रणवीर सिंह वृताधिकारी लूनकरनसर के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर अपराधी कालूनाथ पुत्र मोमन नाथ निवासी निवासी जोगिया बस्ती लूनकरनसर द्वारा कस्बा लूनकरनसर में नगरपालिका की सरकारी भूमि पर अवैध रुप से जगह-जगह भूखण्ड कब्जा कर रखे है जिनको विनोद पुनियां तहसीलदार लूनकरनसर, भवानीसिंह ईओ नगरपालिका की मौजूदगी में थानाधिकारी गणेश कुमार मय थाना जाब्ता के साथ एक अवैध भूखण्ड की चारदीवारी, एक भूखण्ड में बने दो कमरे व पानी की डिग्गी व करीब 20 अवैध भूखण्ड जिनके तार पटटी की हुई थी को हटाया जाकर नगरपालिका द्वार कब्जा में लिया गया। उक्त सम्पति की बाजार कीमत करीबन 5 करोड़ रुपये है। हिस्ट्रीशीटर का भय इतना है कि कोई भी आमजन अपराधी शिकायत नहीं करता है।

कार्रवाई करने वाली टीम

नरेन्द्रसिंह सउनि
हरलाल सउनि
प्यारेलाल कानि 703
विरेन्द्र कानि 1366
महावीरप्रसाद डीआर 611
सुश्री मून मकानि 1091

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular