






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गुरुवार को नव वर्ष पर हिन्दू धर्मयात्रा की धूम रही। भारतीय नववर्ष समारोह समिति के बेनर तले आयोजित हुई यह धर्मयात्रा एम. एम. ग्राउंड से रवाना होकर नयाशहर थाना, गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, बारह गुवाड़, व्यासों का चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, कोटगेट, केईएम रोड, सार्दुल सिंह सर्किल होते हुए जूनागढ़ पहुंची, जहां महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें हजारों लोगों ने जयश्रीराम के जयघोष के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा में हजारों की युवा नाचते गाते पैदल चल रहे थे। वहीं, बाइक पर सवार युवाओं के साथी डीजे और चौपहिया वाहनों में भी बड़ी संख्या में लोग धर्मयात्रा में शामिल हुए। धर्मयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। खास बात यह है कि यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। जिसे देखने के लिए बड़ी सं या में महिलाओं, पुरुषों के साथ ही छोटे स्कूली बच्चों में भी इस धर्मयात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
यात्रा को देखते हुए बीकानेर में हनुमानगढ़, गंगानगर और चूरू से भी पुलिस के जवान और अधिकारी बुलाए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान नजर आ रहे थे। इसके अलावा पुलिस जवानों ने रास्ते में कई जगह वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करते के जरिए नजर रखी। धर्म यात्रा के पूरे रास्ते में ड्रोन से वीडियोग्राफी करते हुए मॉनिटरिंग की गई। भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा के नेतृत्व में निकाली गई इस धर्म यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिली। धर्मयात्रा में सांप्रदायिक सौहार्द का नजारा भी देखने को मिला। मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने पुष्पों की बौछार करते हुए धर्म यात्रा का स्वागत किया।
रथ पर नजर आए संत समिति की ओर से नवाचार करते हुए पहली बार विभिन्न संप्रदाय के संतों को आमंत्रित किया गया. जिन्हें रथों पर बिठाया गया। वहीं] धर्मयात्रा में महाराष्ट्रियन बैंड पुणे एवं हरियाणा से मस्क वादन टीम के साथ ही दिल्ली टीम द्वारा भगवान श्रीराम, हनुमानजी, माँ दुर्गा सहित अनेक देवी-देवताओं की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।


