Friday, May 15, 2026
Hometrendingहर्षिता शेखावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीत कर देश का...

हर्षिता शेखावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया धार में प्रशिक्षणरत बीकानेर की होनहार छात्रा हर्षिता शेखावत ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

हर्षिता के कोच नरेश भावसर ने बताया कि नेपाल ताईक्वांडो संघ की ओर से वर्ल्ड ताईक्वांडो के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर तक चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से हर्षिता शेखावत ने प्रतिनिधित्व कर जूनियर वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत सहित साउथ कोरिया, मलेशिया, श्रीलंका, पाकिस्तान, भूटान, केन्या बांग्लादेश, नेपाल, हांगकांग आदि 16 देशों ने भाग लिया। सिल्वर मेडल जीत कर आने के बाद हर्षिता शेखावत का मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के अनेक स्थलों पर स्वागत किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!