









नागौर abhayindia.com राजस्थान की सबसे हॉट सीट खींवसर के विधानसभा उपचुनाव में रालोपा के नारायण बेनीवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा को हरा दिया है। बेनीवाल ने इस उपचुनाव में 4630 मतों से जीत हासिल की है। जीत का ऐलान होने के बाद नारायण बेनीवाल के समर्थकों ने जगह-जगह पर खुशियां मनाई। समर्थकों-कार्यकर्ताओं एक दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की बधाई दे रहे हैं।
सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में राउंड दर राउंड दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक बनता रहा। शुरूआती रुझानों में हरेंद्र मिर्धा बढ़त बनाये रहे, लेकिन छह राउंड तक पिछड़ने वाले आरएलपी प्रत्याशी नारायण बेनीवाल ने बाद में बढ़त बनानी शुरू कर दी।
आपको बता दें कि खींवसर सीट जीताने की पूरी ज़िम्मेदारी खींवसर से निवर्तमान विधायक और नागौर से मौजूदा सांसद हनुमान बेनीवाल पर टिकी थी। नारायण बेनीवाल को जिताने के लिए खुद हनुमान बेनीवाल ने ही प्रचार अभियान की कमान संभाले रखी थी। इस दरम्यान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी चुनौती दे डाली थी।
राजस्थान उपचुनाव : मंडावा में कांग्रेस और खींवसर में रालोपा आगे
















