Hometrendingराजस्‍थान के आधा दर्जन दिग्‍गज कांग्रेस नेताओं की होगी बीजेपी में एंट्री!...

राजस्‍थान के आधा दर्जन दिग्‍गज कांग्रेस नेताओं की होगी बीजेपी में एंट्री! तेज हुई सुगबुगाहट

जयपुर Abhayindia.com आगामी लोकसभा चुनाव में राजस्‍थान की सभी 25 सीटें कब्‍जाने के लिए भाजपा अलर्ट मोड पर है। वहीं, कांग्रेस में खलबली सी मची हुई है। इसकी अहम वजह पार्टी के आधा दर्जन दिग्‍गज नेताओं के दल बदलने की अटकलें मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के आधा दर्जन नेता जल्‍द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इनमें पूर्व मंत्री से लेकर पूर्व विधायक तक शामिल हैं। इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, खिलाड़ी लाल बैरवा, रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, सेवादल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी के नाम कांग्रेस छोड़ने वाले संभावित नेताओं में शामिल बताए जा रहे हैं। यही नहीं, इनके अलावा कई जिला प्रमुख, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच भी पार्टी बदल सकते हैं।

इधर, भाजपा में भी उच्‍च स्‍तर पर बातचीत का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए उच्‍च स्‍तर पर सहमति बन चुकी है। अब कभी भी औपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर उसमें कांग्रेस छोडकर आने वालों को भाजपा की सदस्‍यता दिलाई जा सकती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular