Saturday, April 25, 2026
Hometrendingगुजरात चुनाव : सटोरियों के करोड़ों रुपए दांव पर, किसका है पलड़ा...

गुजरात चुनाव : सटोरियों के करोड़ों रुपए दांव पर, किसका है पलड़ा भारी, पढें रिपोर्ट…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर का सट्टा बाजार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। असल में, गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर देशभर में सट्टा लगाया जा रहा है। कौनसी पार्टी कितने सीटें जीतेंगी, इसे लेकर सटोरियों ने करोड़ों रुपए दांव पर लगा दिए हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि चुनावी सट्टेबाजी पूरी तरह अवैध है। इसके बावजूद हर चुनाव में देशभर में हारजीत सहित सीटों के बंटवारे को लेकर सट्टेबाजी में करोड़ों रुपए दांव पर लगते हैं।

सटोरियों के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा का पलड़ा भारी रहेगा। लिहाजा सटारियों ने भी भाजपा पर ही दांव लगाए हैं। सटोरियों की माने तो गुजरात में भाजपा इस बार 135 विधानसभा सीटें जीतेगी। वहीं, कांग्रेस 29 और आम आदमी पार्टी के खाते में 14 सीटें जाने की संभावना है। इधर, चूरू जिले की सरदारशहर सीट के लिये हो रहे उप चुनावों में भी भाजपा की जीत पर करोड़ों के दांव लग रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!