Friday, May 15, 2026
Hometrendingशिव कथा का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, शिव की...

शिव कथा का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, शिव की आस्था में हुए शरणागत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जोत भारतीजी की 68वीं वर्षगांठ पर शिव कथा का भव्य आयोजन बीकानेर के सुप्रसिद्ध धोरे के नारायण भारती के सानिध्य में समापन हुआ जिसमें पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया। कथावाचक संतोष सागर महाराज की कथा के विश्राम दिवस के दिन उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग सौराष्ट्रीय सोमनाथ, मल्लिका अर्जुन, महाकालेश्वर उज्जैन, ओंकारेश्वर, भीम शंकर, काशी विश्वनाथ महादेव की कथा में भगवान शिव की महिमा का विस्तार से गुणगान करते हुए कहा कि समस्त जगत के आराध्य महादेव की पूजा से और उनकी कथा मात्र से जीवन धन्य हो जाता है।

आयोजन के संयोजक समाजसेवी, गौ सेवक नित्यानंद पारीक के अनुसार, शिव पुराण कथा की धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान शिव की आस्था में शरणागत होकर सच्चाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संतोष सागर ने कथा में निरंतर दिन रात सेवा कर्मियों मनोज पारीक, उमा राम जाट, सादुल सिंह राठौर, बजरंग सिंह भाटी, किशन खुड़िया, भंवर लाल नायक, राजू राम, गोपाल राम को दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मानित किया। पारीक ने बताया कि 3 अगस्‍त को प्रसिद्ध जोत भारती के धोरे पर गुरुदेव नारायण भारती के सानिध्य में जोत भारती की 68वीं वर्ष गांठ पर विशाल जागरण का आयोजन रात्रि 9.30 से रात्रि भर किया जाएगा जिसमें बिरम देव सरगरा की टीम के साथ शहर के जाने-माने भजन गायक प्रस्तुति देंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!