Hometrendingबीकानेर में निकली भव्य रथ यात्रा, संकर्षण प्रिय दास ने कहा- कलयुग...

बीकानेर में निकली भव्य रथ यात्रा, संकर्षण प्रिय दास ने कहा- कलयुग के आराध्य देव हैं जगन्नाथजी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) बीकानेर के तत्वावधान में बीकानेर में रविवार को भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथ के स्वागत के लिए जगह-जगह रंगोली बनाई गई। यात्रा नथूसर गेट से निकाली गईं तथा प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन के सामने पहुंची। यात्रा में इस्कॉन जोधपुर मंदिर के अध्यक्ष सुंदर लाल प्रभुजी और जोधपुर से अनेक भक्त भी शामिल हुए।

इस्कॉन के केंद्र प्रभारी संकर्षण प्रिय दास ने भगवान श्री जगन्नाथजी की महिमा बताते हुए बताया कि जगन्नाथजी ही कलयुग के आराध्य देव है। वो इतने दयालु है कि जो लोग इतने व्यस्त है कि मंदिर के अंदर उनका दर्शन करने नहीं जा सकते है उनके लिए जगन्नाथजी स्वयं बाहर आकर उनका उद्धार करते है। जिस प्रकार जब हम थोड़ा बीमार होते हैं तो डॉक्टर के पास जाते हैं लेकिन, जब बीमारी ज़्यादा बढ़ जाती है तो डॉक्टर को हमारे पास आना पड़ता है। इसी प्रकार से जगन्नाथ ही हमारे असली डॉक्टर है जो हमारा उद्धार करने के लिए ख़ुद रथ पर चढ़ के हमारे पास आते हैं।

उन्‍होंने कहा कि भक्तों से वार्तालाप करते हुए हमने जाना कि उन्हें बिल्कुल पुरी की रथ यात्रा का अनुभव बीकानेर में हो रहा था क्यूँकि सामने वह श्री श्री जगन्नाथ बलदेव सुबधरा महारानी और सुदर्शन प्रभु को रथ पर आरूढ़ देख रहे है और सभी भक्त भगवान के रथ को रस्सी से खिंचने का प्रयास कर रहे है। साथ ही पूरे वातावरण में उच्च स्वर से मधुर श्री हरिनाम संकीर्तन का यशोगान हो रहा है। इसके साथ साथ बहुत सारे भक्त रथ यात्रा के दौरान भी खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी कर रहे थे ताकि जो भी दर्शनार्थी आये उन्हें प्रसाद अवश्य मिले जैसा कि हम जानते है “जगन्नाथ के भात दुनिया पसारे हाथ”। इसके साथ साथ अनेक भक्त जन इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की पुस्तकों का वितरण कर रहे थे! ऐसा इसलिए ताकि जो भी श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन करने आये है वो दर्शन का पूरा लाभ ले और वह तब हो पाएगा जब वो व्यक्ति हर रोज़ भक्ति के विधि विधान का पालन करेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular