Thursday, May 2, 2024
Hometrendingलोकसभा चुनाव के समर में उतरे गोविंदराम ने अर्जुन पर चलाए तीखे...

लोकसभा चुनाव के समर में उतरे गोविंदराम ने अर्जुन पर चलाए तीखे बाण, बोले- भारी मतों से जीतेंगे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंदराम मेघवाल टिकट मिलने के बाद गुरुवार को पहली बार बीकानेर आए। यहां कार्यकर्त्‍ताओं ने उनका जोरदार स्‍वागत किया। इस संवाद कार्यक्रम हुआ। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गोविंदराम मेघवाल ने भाजपा प्रत्‍याशी अर्जुनराम मेघवाल पर आरोपों के तीखे बाण चलाए। उन्‍होंने कहा कि अर्जुनराम मेघवाल को जनता ने तीन बार जीता दिया लेकिन बीकानेर विकास में बहुत पीछे रह गया है।

कांग्रेस प्रत्‍याशी मेघवाल ने कहा कि मैं आप सभी के बीच का व्यक्ति हूं। मेरे दरवाजे हर समय हर व्यक्ति के लिए खुले रहते हैंं। मेरे यहां पर्ची का सिस्टम नहीं है। यह विचारधारा की लड़ाई है। तानाशाह के खिलाफ बिगुल है। मेरा वादा है पांच साल गोविंदराम आमजन के लिए हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा। आठों विधानसभा में कांग्रेस एकजुट है। यह जो उत्साह, विश्वास है,  मैं यकीन दे सकता हूं कि हम बीकानेर लोकसभा बड़े भारी मतों से जितने जा रहे हैंं।

शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जिला कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता गोविंदराम बनकर चुनाव लड़ेगा और हर कार्यकर्ता इस चुनाव में बीकानेर पूर्व और पश्चिम दोनो विधानसभा में अपना सर्वस्व देते हुए लोकसभा चुनाव को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

देहात जिला अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने कहा कि इस बार जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को विधानसभा स्तर पर वार्ड और बूथ की जिम्‍मेदारी देते हुए चुनाव तक प्रभार क्षेत्र में तैनात रखते हुए हर वोटर तक कांग्रेस की बात पहुंचाएंगे और लोकसभा में बड़ी जीत हासिल करेंगे।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि संवाद कार्यक्रम को विधायक सिमला नायक, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, मंगलाराम गोदारा, भवर सिंह भाटी, राजेंद्र मूंड, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रभु राम डूडी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम चेतना चौधरी ने संबोधित किया।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉक अध्‍यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला और प्रदेश पदाधिकारी, सरपंच, पंच, निकायों के जनप्रतिंनिधि, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस एनएसयूआइ, इंटक, विभागों और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मोजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular