Saturday, January 17, 2026
Hometrending13 राज्‍यों के राज्‍यपाल और उप-राज्‍यपाल बदले, गुलाबचंद कटारिया असम के राज्‍यपाल...

13 राज्‍यों के राज्‍यपाल और उप-राज्‍यपाल बदले, गुलाबचंद कटारिया असम के राज्‍यपाल होंगे

AdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com केन्‍द्र सरकार ने रविवार को 13 राज्‍यों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपाल बदल दिए हैं। इस बीच, राजस्‍थान के गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्‍यपाल बनाया गया है। वहीं, शिवाजी पर बयान देकर विवादों में आए महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने इस्‍तीफा दे दिया, जिसे राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया। इसके बाद रमेश बैस को महाराष्‍ट्र का नया राजयपाल बनाया गया है। बैस अभी झारखंड के राज्यपाल थे। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अब्‍दुल नजीर को आंध्रप्रदेश का राज्‍यपाल बनाया गया है।

बदले गए राज्‍यपाल और उपराज्‍यपाल

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक : अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल

यूपी विधानसभा परिषद के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य : सिक्किम के राज्यपाल

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन : झारखंड के राज्यपाल

भाजपा वर्किंग कमेटी के सदस्य गुलाब चंद कटारिया : असम के राज्यपाल

भाजपा नेता शिव प्रताप शुक्ला : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा : लद्दाख के उपराज्यपाल

सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर : आंध्र प्रदेश के राज्यपाल

मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन को अब नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अब बिहार का राज्यपाल बनाया

आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को अब छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को अब मणिपुर का राज्यपाल बनाया

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!