Hometrendingरोडवेजकर्मियों की हड़ताल के आह्वान के बीच सरकार का अहम फैसला, समस्त...

रोडवेजकर्मियों की हड़ताल के आह्वान के बीच सरकार का अहम फैसला, समस्त सेवाएं आगामी 6 माह के लिए अत्यावश्यक घोषित

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान पथ परिवहन निगम की समस्त सेवाओं, कार्यालयों एवं उनके क्रियाकलापों से संबंधित सेवाओं को तत्काल प्रभाव से 17 नवम्बर 2022 से आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है।

इस संबंध में शासन उप सचिव गृह विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के ध्यान में आया है कि राजस्थान पथ परिवहन निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रदेशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

उन्होंने बताया कि इस हड़ताल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त सेवाओं, कार्यालयों एवं उनके क्रियाकलापों से संबंधित सेवाओं के प्रदाय एवं अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही इसके परिणामस्वरूप जन समुदाय को भारी कठिनाई का सामना भी करना पड़ेगा। शासन उप सचिव ने बताया कि उपरोक्त परिस्थितियों के मध्यनजर ही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त सेवाओं को आगामी 6 माह तक के लिए अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular