Hometrendingपेपर लीक प्रकरण में सरकार सख्‍त, निजी स्‍कूल की मान्‍यता रद्द...

पेपर लीक प्रकरण में सरकार सख्‍त, निजी स्‍कूल की मान्‍यता रद्द…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ राज्‍य सरकार अब एक्‍शन मोड पर आ गई है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में शिक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर के दिवाकर पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। आपको बता दें कि 14 मई को दिवाकर पब्लिक स्कूल से ही कॉन्स्टेबल पेपर लीक हुआ था। इसके बाद 14 मई को आयोजित होने वाले पेपर को रद्द कर दिया गया। वहीं, इस पूरे मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आपको यह भी बता दें कि 14 मई को 4588 पदों के लिए कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन था। जयपुर के झोटवाड़ा के दिवाकर पब्लिक स्कूल में समय से पहले ही पेपर को खोल दिया गया था। इसके बाद स्कूल से ही पेपर आउट हो गया। बाद में पेपर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। इस पूरे मामले पर विरोध शुरू हो जाने पर सरकार ने 14 मई के पेपर को रद्द कर दिया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular