Homeबीकानेरसांसद दीया कुमारी बोली: छह माह से सरकार कोमा में है...

सांसद दीया कुमारी बोली: छह माह से सरकार कोमा में है…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

मेड़ता सिटी Abhayindia.com राज्य सरकार के 21 माह में 252 चुनावी वादे पूरे करने के दावे पर चुटकी लेते हुए राजसमंद सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि पिछले 6 माह से तो गहलोत सरकार स्वयं कोमा में है।

प्रदेश कोरोना से त्रस्त है। फिर बचे हुए 15 माह में से छुट्टियों, त्योहारों और आचार सहिंता के दिन निकाल दे तो लगभग 12 माह ही बचते हैं। मतलब हर डेढ़ दिन में सरकार ने एक वादा पूरा कर दिया।

दिन में सपने देखना बंद करें…

सांसद ने कहा कि सरकार दिन में सपने देखना बंद करे और धरातल पर उतर आए तो बेहतर होगा।प्रदेश महामंत्री दीयाकुमारी ने कहा कि बेसुध मुख्यमंत्री को यह भी नहीं मालूम कि वे कहां है, उनकी सरकार कहाँ है।

न तो किसानों के कर्जे माफ हुए और न ही जनता के काम लेकिन यह जरूर हुआ कि बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी की गई, गोशालाओं के अनुदान पर रोक लगा दी गई और जब जब सरकार पर खतरा मंडराया कोरोना के बहाने सीमाएं सील कर दी गई।

सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार खुद पांच सितारा होटलों में थी और उनका खर्चा बिजली बिल के माध्यम से जनता से वसूला गया और वसूली आज भी जारी है। सरकार के खाते में एक उपलब्धि जरूर है कि उनके विधायकों ने इटेलियन डिश बनाना सीख लिया है। प्रदेश में अपराध के आंकड़ों ने रिकार्ड कायम किया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular