Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराजकीय कार्मिकों को 30 अक्टूबर को मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन, पेंशन

राजकीय कार्मिकों को 30 अक्टूबर को मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन, पेंशन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com दीपावली पर्व (31 अक्टूबर) को देखते हुए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजकीय कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अक्टूबर माह के वेतन एवं भत्तों आदि का भुगतान 30 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया है। इनमें पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हैं।

वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव, देबाशीष पृष्टि ने बताया कि 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व का राजपत्रित अवकाश है। इसको देखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

इसी प्रकार पेंशन भुगतान कार्यालयों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों को भी उनके माह अक्टूबर, 2024 की पेंशन का भुगतान उपरोक्त तिथि अनुसार कर दिया जायेगा। यह आदेश दिल्ली स्थित राजस्थान सरकार के कार्यालयों पर भी लागू होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!