Saturday, April 25, 2026
HometrendingGood News : बीकानेर में अब कोई भी कोरोना पॉज़िटिव नहीं, 2...

Good News : बीकानेर में अब कोई भी कोरोना पॉज़िटिव नहीं, 2 पॉज़िटिव हुए ठीक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीज अब स्‍वस्‍थ हो गए है। इनकी आज कराई गई जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इसके साथ ही अब तक आए सभी 36 पॉजीटिव मरीज ठीक हो गए हैं। पीबीएम अस्‍पताल के चिकित्‍सकों एवं नर्सिंग स्‍टाफ की यह बडी उप‍लब्धि मानी जा रही है।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि आज 110 सैम्पल (58 दोपहर) की रिपोर्ट आई है तथा सभी नेगेटिव हैं। आज बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही ग्रामीण  क्षेत्रों से भी रैंडम सैम्पल लिए गये हैं। आगे और भी सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। इसलिए सभी से अनुरोध है कि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बाहर से आता है तो इसकी सूचना दें तथा ऐसे लोग आइसोलेशन में रहें, ये भी निगरानी रखें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!