Friday, May 15, 2026
Hometrendingपुलिस में भर्ती होने वालों के लिए आ रही है गुड न्‍यूज, इसी...

पुलिस में भर्ती होने वालों के लिए आ रही है गुड न्‍यूज, इसी महीने….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com पुलिस में भर्ती होने के इच्‍छुक बेरोजगार अभ्‍यर्थियों के लिए इसी महीने गुड न्‍यूज आ सकती है। दरअसलराजस्‍थान पुलिस जल्‍द ही कांस्‍टेबल और सब-इंस्‍पेक्‍टर (SI) के हजार 306 पदों पर भर्ती निकालने वाली है। सूत्रों की मानें तो इसके लिए राजस्‍थान पुलिस अधिसूचना 2019 इसी माह जारी होने वाला है।

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राजस्‍थान पुलिस को कांस्‍टेबल और सब इंस्‍पेक्‍टर पदों पर भर्ती के निर्देश दिए थे। उन्‍होंने ट्व‍िटर पर यह संदेश दिया था कि पुलिस हेडक्‍वार्टर की एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में हुए रीव्‍यू में यह बात सामने आई है कि जल्‍द ही 8 हजार 600 पदों पर कांस्‍टेबल और 706 पदों पर सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती करने की जरूरत है।

जानकारी के अनुसार राजस्‍थान पुलिस भर्ती 2019 नोटिफिकेशन के साथ ही राजस्‍थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्‍द ही ऑनलाइन फॉर्म जारी करने वाला है। ऑनलाइन फॉर्म की तारीख के बारे में भी राजस्‍थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जारी की जाएगी।

SKRAU : दीक्षांत समारोह 9 को, 701 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां, लाइव टेलीकास्‍ट होगा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!