






बीकानेर Abhayindia.com कृषकों की खरीफ फसल के लिए पानी की आवश्यकताओं को देखते हुए इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूह में नहरें चलाने का निर्णय लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि सिंचाई मंत्री सुरेश रावत से मुलाकात कर 4 समूह से 2 समूह किसानों को पानी देने की बात रखी थी जिस पर क्षेत्र के कृषकों की खरीफ फसल के लिए पानी की आवश्यकताओं को देखते हुए इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूह में नहरें चलाने का निर्णय लिया गया है। मंत्री सुरेश रावत ने आज किसानों की पीड़ा को समझते हुए किसानों की मांग पर त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया है।
मंत्री सुरेश रावत ने कहा भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और 2 समूह में पानी देने के निर्णय से किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी दो समूह बारी को लेकर बात रखी थी। इसी तरह कल विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने भी सिंचाई मंत्री से फोन पर बात कर चिंता जताई थी। विधायक मेघवाल ने मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री का आभार जताया।


