HometrendingGood News : मंत्री के आदेश के बाद 108 अभियंताओं और 3...

Good News : मंत्री के आदेश के बाद 108 अभियंताओं और 3 अनुसंधान अधिकारियों को मिली पदोन्‍नति

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्देशों की अनुपालन में जल संसाधन विभाग उन्नत कृषि के लिए बेहतर सिंचाई व्यवस्था से हर खेत तक जल पहुंचाने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग के 111 कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय से प्रशासनिक ढांचा सुदृढ़ होने के साथ ही प्रदेश के दूर-सुदूर क्षेत्रों में भी जल पहुंचाने का संकल्प साकार होगा।

राज्य सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर विभाग के 17 अधिशाषी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता, 47 सहायक अभियंताओं को अधिशाषी अभियंता, 44 कनिष्ठ अभियंता को सहायक अभियंता, 3 वरिष्ठ अनुसंधान सहायक को सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular