Friday, April 24, 2026
Hometrendingअच्‍छी पहल : गौ रक्षार्थ रेडियम अभियान जारी, …ताकि दूर से ही...

अच्‍छी पहल : गौ रक्षार्थ रेडियम अभियान जारी, …ताकि दूर से ही सावधान हो जाए वाहन चालक  

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com युवा भाजपा नेता शिव प्रजापत की ओर से अक्टूबर 2018 से चलाए जा रहे गौ रक्षार्थ रेडियम अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने गायों के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधे। इस मौके पर भाजपा नेता महेंद्र ढाका, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय देपावत, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री इमरान खान, जिला उपाध्यक्ष अंकित तवर, गजानंद प्रजापत, भवानी प्रजापत, कैलाश विश्नोई, रोहित गहलोत उपस्थित थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे बहुत अच्छा कदम बताया।

इस अवसर पर युवा भाजपा नेता शिव प्रजापत ने बताया कि अंधेरे में पशुओं के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हम पशुओं के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट डालते हैं, जिससे कि वाहन चालको को दूर से ही पता चल जाए कि आगे कोई पशु वगैरह है और वह सावधान हो जाए। इस अभियान के लिए हमने एक गाड़ी खरीद रखी है जिसमे चारा, गुड़ इत्यादि डालकर ले जाते हैं और गुड़ चारा खिलाकर गायों के गले में बेल्ट बांध देते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!