Friday, April 24, 2026
Hometrendingपुष्करणा छात्रावास में ग्रामीण क्षेत्र की समाज की बालिकाओं को मिलेगी आवास...

पुष्करणा छात्रावास में ग्रामीण क्षेत्र की समाज की बालिकाओं को मिलेगी आवास की सुविधा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुष्करणा समाज कल्याण ट्रस्ट की मीटिंग हरोलाई मंदिर के पास स्थित ट्रस्ट के नवनिर्मित पुष्‍करणा कन्या छात्रावास परिसर में ट्रस्ट के अध्यक्ष जगत नारायण कल्ला की अध्यक्षता में रखी गई। ट्रस्ट के सचिव रामकिसन आचार्य एवं छात्रावास भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष मोटूलाल हर्ष ने छात्रावास निर्माण पूरा होने के बारे में जानकारी दी।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजेश चुरा ने ट्रस्ट के वित्तीय आकडे प्रस्तुत किये। वरिष्ठ ट्रस्टी जुगल किशोर ओझा ने ट्रस्ट द्वारा दी जा रही छात्रवृ‌ति एवं अन्य जनहित कार्यों से विप्र/सर्व समाज के अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंचाने का सुझाव दिया। ट्रस्टी सुशील आचार्य ने ट्रस्ट द्वारा गत वर्ष में वितरित की गई छात्रवृ‌ति एवं अन्य संचालित गतिविधिय के बारे में जानकारी दी।

मीटिंग में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भंवर पुरोहित, केशव पुरोहित, सुभाष आचार्य, दुर्गाशंकर आचार्य, महेन्द्र चूरा एवं पूनम जोशी उपस्थित रहे। छत्रावास संचालन के लिये भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान भंवर पुरोहित ने बताया कि पुष्करणा समाज के छात्र-छात्रों के लिए यहां पर करियर काउंसलिंग की व्यवस्था होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की समाज की बालिकाओं के लिए यहां आवास की सुविधा भी रहेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस कन्या छात्रावास का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आमंत्रित किया जाएगा। उनसे समय लिया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!